एक शिक्षक, हमें सिखाते है कि , कैसे सिखाना है। ..

ये मेरी कविता उन सभी दुर्लभ और बहुमूल्य व्यक्तित्वों को समर्पित है जिन्हे हम पूरे सम्मान से  'शिक्षक' कहते है। 

पानी की तरलता और आपकी सरलता 
नदी का निर्मल बहाव और आपका स्वभाव। 

हमें सिखाता है कि , कैसे सिखाना है। ..


जब भी आप मिलते हो फूलो से खिलते हो ,
यूँ सहजता से मुस्कुराना , और स्पष्टता से बोलना। 

हमें सिखाता है कि , कैसे सिखाना है। ....

किताबो के पन्नो से , शब्दों की लड़ियो से , 
मिलने वाले तर्क को , आपके अनुभव का जो फर्क मिल जाता है। 

ये ,
हमें सिखाता है कि ,  कैसे सिखाना है। ....


हर हालात में खुशदिल रहना ,
कभी कुछ बताना और कभी कुछ सह लेना। 

हमें सिखाता है कि ,  कैसे सिखाना है। ....


एक शिक्षक खुद में एक सार है ,
वो खुद में एक बेमिसाल कलाकार है। 

जो ,
हमें सिखाता है कि ,  कैसे सिखाना है। ..

कई तारो को सूरज बनाना है ,
तपोगे कितना ये खुद को बताना है। 

एक शिक्षक,
हमें सिखाते है कि ,  कैसे सिखाना है। ..


मैं सभी शिक्षको को शत-शत नमन करता हूँ और धन्यवाद देता  हूँ। 












 



Comments

Popular posts from this blog

क्या लिख दूँ जब कलम हाथ हों ?

खुद को तुम .. बस ढूढ़ लाओ

आज शाम की चाय पर डर को बुलाया हैं....