मेरी नैना ..
मेरी नैना .. मैंने देखा है उस नैना को.. जो किसी की ख़ुशी भी है , वो किसी का प्यार भी है , वो किसी की प्रेरणा भी है , और किसी का दुलार भी है ,, वो किसी के लिए , सुकून सा उतरता झरना है , बस उसे तो.... किसी के उम्मीदों वाले झोले को खुशियों से भरना है .. ऐसी है मेरी नैना । .. ......... वैसे , जो ' नैना ' कह दे वो शब्द नहीं कहते , अब किताबो में कहानी कहाँ है .. वो तो मेरी नैना में है रहते। .. ............. वो मेरा हम साया सा। .. वो मेरा हर जवाब थी , जब मैं एक पहेली थी। ... आज मेरे जीवन की किताब का वो अहम् पन्ना भी और मेरी सहेली सी। मेरी दुआओं में , मेरी नैना - हमेशा खुश रहना। ...

Comments
Post a Comment